सर्दियों में होनी वाली दुल्हन रखें इन बातों का ध्यान


By Priyam Kumari11, Dec 2024 08:05 AMjagran.com

शादी वाले दिन दिखेंगी खास

भारत में नवंबर से फरवरी तक हजारों शादियां होती हैं। हर लड़की की चाह होती है कि वह अपने इस खास दिन पर सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में शादी के दौरान होने वाली दुल्हन को अपना खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी भी हाल ही में शादी होने वाली है, तो इन बातों का खास ध्यान रखें।

स्किन को रखें मॉइस्चराइज

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, इसलिए दुल्हन अपने खास दिन पर नियमित रूप से स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते रहें।

स्किन केयर ट्रीटमेंट

हर लड़की अपने शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती। इसलिए आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, तो स्किन केयर ट्रीटमेंट जरूर लें। ऐसा करने से त्वचा में नमी बरकरार बनी रहेगी।

त्वचा को ठंड से बचें

अगर आप भी सर्दी में दुल्हन बनने जा रही हैं, तो ठंड में बाहर जाने से बचें। क्योंकि जितनी ज्यादा ठंड में रहेंगी, उतना आपकी त्वचा ड्राई होती रहेगी।

बालों का रखें ख्याल

स्किन के साथ ही सर्दियों में बाल का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि सर्दियों में बाल भी ड्राई हो जाती हैं, इसलिए बालों को नियमित रूप से तेल से मालिश करते रहें।

हाथ-पैर का रखें ध्यान

मेहंदी वाले दिन खूबसूरत दिखने के लिए हाथ-पैर का खास ख्याल रखें। इसलिए मेहंदी लगवाने से पहले मैनीक्योर और पेडीक्योर जरूर करवा लें।

फैशन और ब्यूटी टिप्स की खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Canva