नवाबों के शहर के नाम से मशहूर यह शहर अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। यहां का खान-पान व बोली पूरे भारत में पसंद की जाती है।
यहां पर कई सुंदर और ऐतिहासिक इमारतें हैं। माना जाता है कि इस शहर को भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के नाते यहां पर कई सुंदर और दर्शनीय पार्क भी हैं, जो अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं।
गोमती नगर स्थित यह पार्क समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की याद में बनाया गया था। यह तकरीबन 376 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क में एक सुंदर झील बनी हुई है।
यह पार्क भारत के पहले कानून मंत्री डा. भीमराव अंबेडकर को समर्पित है। इस पार्क में 124 हाथी बनाए गए हैं। शाम के वक्त इसकी सुंदरता देखने लायक है।
गोमती नदी के किनारे इसे विकसित किया गया है। यहां पर लोग मॉर्निंग वाक के लिए जाते हैं। मस्ती करने के लिए युवाओं की पसंदीदा जगह है।
यह पार्क लखनऊ के हजरतगंज में स्थित है। इसे अवध की नायिका बेगम हजरत महल की याद में बनाया गया। इसके आस-पास कुछ और सुंदर पार्क भी हैं।
इस पार्क का निर्माण नवाब वाजिद अली शाह ने कराया। इस पार्क में 1857 क्रांति की नायिका रही वीरांगना ऊदा देवी की एक तस्वीर लगाई गई है। 1857 की क्रांति में यहां लगभग 2000 सैनिक मारे गए थे।
लखनऊ में घूमने के आकर्षक स्थलों में इसका नाम शुमार है। यहां पर महात्मा बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा है। शाम के समय यहां का नजारा बहुत सुंदर लगता है।
लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com