पार्टी में टिक जाएंगी सबकी नजरें, लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स


By Priyam Kumari02, Nov 2025 03:32 PMjagran.com

सही लिपस्टिक कैसे चुनें?

लिपस्टिक किसी भी लड़की के लिए मेकअप का एक अहम हिस्सा होती है। एक सही कलर की लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने के काम आ सकती हैं।

लड़कियों के लिए लिपस्टिक शेड्स

बिना मेकअप किए सिर्फ लिपस्टिक लगाकर भी अट्रैक्टिव लुक पाया जा सकता है। अगर आप पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर ट्राई करें।

क्लासिक रेड लिपस्टिक

रेड लिप्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। ये हर स्किन टोन पर सूट करते हैं और पार्टी में ग्लैम लुक देते हैं।

रोज पिंक शेड

न्यूड और पिंक का परफेक्ट मिक्स रोज पिंक शेड फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है। डे पार्टी या हल्के मेकअप के साथ बेस्ट लगता है।

न्यूड बेज लिपस्टिक

मिनिमल लुक पसंद करने वालों के लिए न्यूड बेज शेड कमाल है। स्मोकी आई मेकअप के साथ ये लुक और भी खूबसूरत लगता है।

वाइन या मरून शेड

अगर चाहती हैं बोल्ड और डिवा लुक, तो वाइन शेड ही आपकी पहचान बनेगा। रात की पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

कोरल ऑरेंज टोन

कोरल ऑरेंज शेड फ्रेशनेस और कॉन्फिडेंस दोनों देता है। इनडोर और आउटडोर दोनों पार्टी में ये लिप कलर गजब दिखता है।

ग्लॉसी शेड्स

अगर आपको चमकदार और ग्लोइंग लुक पसंद है, तो ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। ये लुक को फ्रेश और पार्टी-रेडी बना देती है।

सही लिपस्टिक शेड पूरे लुक को निखार देता है। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva