प्रेगनेंसी का पूरा सफर हर महिला के लिए बेहद खास पल होता है। इस मौके को और स्पेशल बनाने के लिए गोद भराई की रस्म की जाती है।
गोद भराई की रस्म बच्चे के आने से 2-3 हफ्ते पहले रखी जाती है। इस दौरान होने वाली मां खूब सजती-संवरती हैं।
हर महिला इस खास मौके पर सबसे खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं। अगर आप गोद भराई पर इन लिपस्टिक शेड्स को लगाएंगी, तो ब्यूटीफुल नजर आएंगी।
लाल रंग की शान कभी पुरानी नहीं होती। गोद भराई पर सिल्क साड़ी या रेड बॉर्डर वाली ड्रेस पर कमाल लगेगा।
रोज पिंक शेड आपके चेहरे को फ्रेश और इनोसेंट लुक देगा। यह सॉफ्ट मेकअप के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है।
गोद भराई पर थोड़ा गहरा, थोड़ा ग्लैमरस, यह प्लम वाइन शेड आपको सुंदरता और बोल्डनेस दोनों का परफेक्ट बैलेंस देगा।
ब्राउन न्यूड शेड खासतौर पर बेज, गोल्ड या ऑफ-वाइट ड्रेस के साथ सुंदर लगेगा। यह गोद भराई में नई चमक लाने वाला रंग है।
बेरी शेड्स आपके चेहरे पर ताजगी और खुशी का एहसास जगाते हैं। गोद भराई की तस्वीरों में आप लगेंगी सबसे खास।
इन लिपस्टिक शेड्स के साथ परफेक्ट गोद भराई लुक पाएं। ऐसी ही खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram