पूजा-पाठ हमारी दिनचर्या का अहम और जरूरी हिस्सा है। पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
कई बार पूजा करते समय कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जो बहुत शुभ माने जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं, जो अशुभ माने जाते हैं।
पूजा करते समय यदि ये संकेत दिखाई देते हैं, तो इन्हें अशुभ माना जाता है। ऐसे कुछ संकेतों के बारे में बताएंगे, जिनके दिखाई देने से सावधान रहने की जरूरत है।
पूजा के समय यदि दीपक गिर जाता है तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा होने से आर्थिक रूप से हानि का सामना करना पड़ता है।
वहीं, पूजा करते समय सिंदूर की डिब्बी गिरना भी अशुभ होता है। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पूजा करते समय यदि नारियल खराब निकल जाए तो यह संकेत अच्छा नहीं माना जाता है। इस वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, पूजा का नारियल सूखा निकलने का अर्थ है कि भगवान ने आपकी प्रार्थना स्वीकार कर ली है। यह संकेत दिखना बहुत शुभ माना जाता है।
कई बार पूजा करते समय आंसू निकलते हैं, ऐसा दिखना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा होने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पूजा के दौरान इन संकेतों के दिखाई देने पर सावधान रहने की जरूरत है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com