इन बल्लेबाजों ने जड़े वनडे में सर्वाधिक अर्धशतक


By Farhan Khan29, Sep 2023 10:00 AMjagran.com

सर्वाधिक शतक

आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वनडे में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।

सचिन तेंदुलकर

सचिन ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 96 अर्धशतक बनाए।

कुमार संगकारा

श्रीलंका टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 404 वनडे खेले है। उनके नाम 93 अर्धशतक है।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस ने 328 मैचों की 314 पारियों में 86 अर्धशतक लगाए।

राहुल द्रविड़

भारत के राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे मैच की 318 पारियों में 10000 से ज्यादा रन बनाए है राहुल ने वनडे में कुल 83 अर्धशतक व 12 शतक लगाए है।

इंजमाम उल हक

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान टीम के लिए कुल 378 वनडे मैच खेलते हुए कुल 83 अर्धशतक जड़े।

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने वनडे करियर में 375 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 82 अर्धशतक जड़े।

महेला जयवर्धने

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने 448 वनडे मैचों की 418 पारियों में कुल 77 अर्धशतक जमाये।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com