गुरुवार को केले के ये उपाय दूर कर देंगे सारे संकट


By Ashish Mishra20, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

गुरुवार को पूजा करना

इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि केले के कौन से उपाय सारे संकट को दूर करने में मदद करते हैं?

भगवान विष्णु को प्रसन्न करना

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं।

गुरुवार को व्रत रखना

भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

केले का पेड़ लगाएं

गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद केले का पेड़ लगाना चाहिए। इस दौरान ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले दुख दूर होने लगते हैं।

केले के जड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन केले की जड़ को धोकर लाल कपड़े में लपेटकर थाली में रखकर चावल, फूल और फल अर्पित करें। इससे ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है।

मंत्र का जाप करें

गुरुवार के दिन केले के जड़ की पूजा करते समय ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बुद्धि का विकास होता है।

केले का दान करें

गुरुवार के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब लोगों को 11 केले दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।

पीला वस्त्र पहनें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीला वस्त्र धारण करना चाहिए। यह बृहस्पति का रंग होता है। इसे पहनने से शुभता की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

रोजाना पूजा करने के विधि के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ