Chanakya Niti: अच्छे लोगों को भी बर्बाद कर देती हैं ये 5 आदतें


By Ashish Mishra05, Jun 2024 12:45 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

चाणक्य ने जीवन में आने अच्छी और बुरी आदतों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि कौन-सी आदतें व्यक्ति को बर्बाद कर देती हैं?

आदत का प्रभाव

व्यक्ति का आदत का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। अच्छी आदतें व्यक्ति को अच्छा और बुरी आदतें बुरा बना देती हैं।

बर्बादी का कारण

कई आदतें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के बर्बादी का कारण बन जाती हैं। इन आदतों के बचना चाहिए और अच्छा आदतों को अपनाना चाहिए।

अधिक समय तक सोना

कई लोग सुबह अधिक समय तक सोते रहते हैं। ऐसे लोगों को पैसा नहीं टिकता है। इसके साथ ही, कंगाली का सामना करना पड़ता है।

साफ-सफाई न रखना

जहां साफ-सफाई नहीं रहती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। साफ-सफाई न रखने वाले लोगों को बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है।

किसी का अपमान करना

जो व्यक्ति दूसरे लोगों का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें जीवन-भर धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं।

गलत तरीके से धन कमाना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग गलत तरीके से धन कमाते हैं, उनके पास ज्यादा दिन तक पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हमेशा एक्टिव न रहना

कई लोग किसी भी काम को करने के लिए आलस दिखाते हैं। ऐसे लोग कभी भी सफल नहीं होते हैं, बल्कि ये लोग बर्बादी का सामना करते हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के तरीकों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ