ब्यूटी विथ ब्रेन हैं ‘बबिता जी’, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain10, Apr 2024 03:30 PMjagran.com

टीवी की बबिता जी

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को आज हर कोई जानता है। मुनमुन दत्ता ने बबिता जी के नाम से अपनी पहचान बनाई है। 

ब्यूटी विथ ब्रेन हैं बबिता

मुनमुन दत्ता हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं आज हम आपको उनकी एजुकेशन के बारे में बताएंगे। मुनमुन दत्ता ब्यूटी विथ ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं।

कहां हुई है परवरिश

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मुनमुन दत्ता ने 2018 में अपने पिता को खो दिया था।

कानपुर से की स्कूल की पढ़ाई

मुनमुन दत्ता ने अपनी स्कूलिंग ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कानपुर, यूपी से की। एक्ट्रेस बचपन से ही पढ़ाई में बहुत आगे थी।

पुणे से की आगे की पढ़ाई

इसके बाद मुनमुन हायर एजुकेशन के लिए पुणे चली गई और आर्ट्स (अंग्रेजी) में मास्टर डिग्री हासिल की। मां के कहने पर उन्होंने जर्नलिज्म कोर्स में एडमिशन ले लिया।

बनना चाहती थी डॉक्टर

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता डॉक्टर बनना चाहती थी उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। एक्ट्रेस ने एक्टिंग में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।

एक्टिंग करियर की शुरुआत

मुनमुन दत्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2004 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से की थी, जिसे जी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था।

तारक मेहता से मिली खास पहचान

इसके बाद एक्ट्रेस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना शुरू किया और एक्ट्रेस ने बबिता जी के नाम से घर-घर में पहचान हासिल की।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ