वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे लगाने एक निश्चित दिशा बताई गई है। गलत दिशा में पेड़-पौधे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इसके साथ ही घर में गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है। पूरे परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधे के बारे में बताएंगे, जिन्हें दक्षिण दिशा में भूल से भी नहीं लगाना चाहिए।
आमतौर पर घरों में मनी प्लांट लगाया जाता है। इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली रहती हैं।
मनी प्लांट भूल से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में केले के पौधे को काफी अहमियत दी गई है। इसे कभी भी दक्षिण दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए।
दक्षिण दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में परेशानियां आती ही रहती हैं, जो कभी कम नहीं होती।
तुलसी का पौधा भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इस दिशा में यह पौधा लगाने से बचें।
इन पौधों को दक्षिण दिशा में न लगाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com