हर समय रहती है थकान, इन चीजों से करें तौबा


By Amrendra Kumar Yadav27, Sep 2023 09:00 PMjagran.com

हर समय थकान महसूस होना

बहुत से लोगों को हर समय थकान महसूस होती है, इसका असर उनकी वर्क प्रोडक्टिविटी पर पड़ता है। इसके अलावा सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

थकान का कारण

इसका कारण आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और स्ट्रेस आदि हैं। दिनचर्या में कई सारी चीजें करने से थकान महसूस होती है।

हेल्दी ऑप्शन चुनें

अगर आपको भी ऐसी परेशानी होती है तो इन चीजों को खाने से बचें। इनके स्थान पर कुछ हेल्दी खाने के ऑप्शन चुनें।

हाई शुगर फूड

इन चीजों को खाने से तुरंत एनर्जी लेवल बढ़ता है लेकिन तुरंत ही एनर्जी का स्तर कम भी होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और कुछ ही देर में कम होने लगता है जिससे कमजोरी महसूस होती है।

एनर्जी ड्रिंक्स

एनर्जी ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से तुरंत एनर्जी तो मिलती है लेकिन इससे स्लीप साइकल डिस्टर्ब होता है। इससे थकान महसूस होती है।

लो आयरन फूड

शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम आयरन करता है। आयरन की कमी से एनीमिया, कमजोरी और थकान महसूस होती है।

फास्ट फूड

फास्ट फूड में रिफाइंड, अनहेल्दी फैट और ऐडेड शुगर पाया जाता है। इनको खाने से तुरंंत एनर्जी महसूस होती है लेकिन जल्द ही एनर्जी का स्तर कम होने लगता है।

अधिक फैट वाली चीजें

फैट हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। हालांकि अधिक मात्रा में फैट वाली चीजें खाने से थकान और नींद की समस्या होने लगती है। अधिक फैट वाली चीजों को पचाने में समय भी ज्यादा लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM