हर कोई अच्छी खुशबू चाहता है। इसके लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोग इसे लगाते समय गलतियां कर बैठते हैं। आइए जानें परफ्यूम लगते समय क्या न करें।
कपड़ों पर परफ्यूम लगाना रंग बदल सकता है और फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है। परफ्यूम को आप त्वचा पर हल्के हाथ से लगाएं।
शरीर पर सुबह नहाने के बाद और लोशन लगाकर ही परफ्यूम लगाएं। वहीं, सूखी या गंदी त्वचा पर स्प्रे न करें।
ज्यादा स्प्रे करने से खुशबू तेज हो जाती है और सिरदर्द या एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसकी मात्रा हमेशा हल्की रखें।
परफ्यूम को सूरज की रोशनी और गर्म जगह से दूर रखें, नहीं तो खुशबू बदल सकती है और असर कम हो सकता है।
परफ्यूम सिर्फ हाथों पर नहीं, कलाई, गर्दन और कान के पीछे भी लगाएं। ये पॉइंट्स खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।
एक समय में कई परफ्यूम मिलाने से खुशबू बदल जाती है। ऐसे में हमेशा एक ही खुशबू यानी परफ्यूम पर टिके रहें।
स्प्रे के बाद कपड़े रगड़ने से खुशबू जल्दी उड़ जाती है। ऐसे में हल्के हाथ से स्प्रे करें और छोड़ दें।
परफ्यूम को सही तरीके से लगाने से आप हमेशा तरोताजा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva