हिंदू धर्म शास्त्र में पितरों को प्रसन्न करने के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिसे फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इन नियमों में पितरों की तस्वीर लगाने के बारे में भी बताया गया है।
आज हम आपको बताएंगे कि घर में पितरों की तस्वीर लगाते समय कौन-सी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चााहिए। आइए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानें।
घर में जब भी पितरों की तस्वीर लगाएं, तो दिशा का खास ख्याल रखें। आपको हमेशा दक्षिण दिशा में तस्वीर लगानी चाहिए। गलत दिशी में तस्वीर लगाने से कर्ज की समस्या से घिर सकते हैं।
कर्ज की समस्या से घिरने के साथ-साथ आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। पितरों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आप जीवन भर परेशान रहेंगे।
पितरों की तस्वीर को कभी भी ड्राइंग और बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इससे गृह क्लेश जैसी स्थिति बन सकती है। परिवार पर संकट आ सकता है।
परिवार पर संकट आने के साथ-साथ घर में धन का आगमन रुक सकता है। पैसों की भरी तिजोरी खाली होने के चांस भी बने रहते हैं। परिवार के सदस्यों की आय घट सकती है।
कभी भी पितरों की एक से अधिक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे दिनों की समाप्ति हो सकती है।
अच्छे दिनों की समाप्ति होने के साथ-साथ आपकी किस्मत का सितारा डूब सकता है। सफलता मिलने में रुकावट पैदा हो सकती है। अटका धन भी अटका ही रहता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com