बारिश के दिनों में इन चीजों से करें परहेज, वरना हो सकते हैं बीमार


By Priyam Kumari03, Jul 2025 03:00 PMjagran.com

बरसात के मौसम के खतरे

धूप और गर्मी से तन-मन को राहत पहुंचाने वाला बरसात का मौसम, हर किसी को बेहद पसंद होता है। लेकिन यह सुहाना मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है।

मानसून में संक्रमण से बचने के टिप्स

बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े, कीटाणु और मच्छर काफी तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए मानसून में सेहत को लेकर ज्यादा सावधान बरतनी चाहिए।

मानसून में क्या न खाएं?

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए कुछ फूड आइटम्स को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं बरसात के दिनों में किन चीजों से परहेज करें।

You may also like
50 की उम्र में हेल्दी+फिट रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बारिश में नहाने से मिलेंगे ये गजब फायदे

स्ट्रीट फूड न खाएं

बरसात के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड्स पानीपुरी, टिक्की, समोसे और भेलपुरी जैसी चीजों को खाने से बचें। इनमें बहुत जल्दी संक्रमण फैलता है।

पहले से कटे हुए फल

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए कटे हुए फल बाजार या स्ट्रीट वेंडर्स से फल लेने से बचें। अगर फल पहले से कटा हुआ है, तो उसमें बैक्टीरिया या फंगस हो सकते हैं।

सीफूड न खाएं

बरसात के मौसम में झींगा, मछली और केकड़ा जैसे समुद्री खाद्य पदार्थ खाने से बचें। इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण तेजी से फैलते हैं।

तला हुआ खाना

अगर आप बारिश के मौसम में ज्यादा तला हुआ और मसालेदार खाना खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र धीमा हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों पर तेजी से कीड़े और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।

इन 5 चीजों को बरसात के मौसम में खाने से बचें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva