Alcohol के साथ न खाएं ये 5 चीजें, होगा नुकसान


By Shradha Upadhyay10, Jan 2024 07:07 PMjagran.com

अल्कोहल संग चखना

अल्कोहल के संग अधिकतर लोग तरह-तरह के स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में 'चखना' भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है।

अल्कोहल न खाएं ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अल्कोहल का सेवन करते वक़्त कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। क्यूंकि ये हमारे शरीर में जाकर हमारी हेल्थ खराब करती हैं।

काजू या मूंगफली

ज्यादातर लोग अल्कोहॉल पीते समय मूंगफली और काजू खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है, दरअसल, ड्रिंक करने के साथ इन चीज़ों का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल और पेट में जलन, एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है।

सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स

कई लोग अल्कोहॉल के साथ सोडा और कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीते हैं। ऐसा करना गलत है। ये चीजें शरीर में पानी की मात्रा कम करती हैं।

मीठी चीज़ें

अल्कोहॉल का सेवन करते समय कभी भी मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे नशा ज्यादा और उल्टियां भी होने लगती हैं।

चिप्स

इसके अलावा कई लोगों को अल्कोहॉल के साथ चिप्स खाना बेहद पसंद होता है। इससे भी शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है।

पिज्जा पास्ता

अल्कोहॉल के साथ पिज्जा पास्ता खाना भी नुकसानदायक होता है। क्यूंकि इनके पाचन में काफी समय लगता है।

हेल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ