वजन घटाने के लिए इन चीजों को खाने से बचे


By Ashish Mishra23, Jul 2023 09:00 AMjagran.com

वजन

कई ऐसे फूड्स होते हैं जिन्हें खाने से आपका वजन बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

आलू के चिप्स

तेल में तले हुए आलू के चिप्स में कैलोरी और वसा की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से वजन घटता नहीं बल्कि बढ़ने लगता है।

मीठी ड्रिंक्स

मीठी ड्रिंक्स पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसमें कैलोरी की मात्रा होने से मोटापा होने लगता है। वजन कम करने के लिए सोडा पीने से बचना चाहिए।

आइसक्रीम

आइसक्रीम में चीनी और कैलोरी होने से वजन कम नहीं होता है। वजन कम करने के लिए आइसक्रीम को घर पर बनाकर खाएं।

सफेद ब्रेड

सफेद ब्रेड में ग्लायसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जो वजन को बढ़ाता है। इसमें ग्लूटन होता है जिससे सीलिएक रोग हो सकता है।

पिज्जा

पिज्जा में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, जो वजन को बढ़ाता है। अगर आपको पिज्जा पसंद है तो इसे घर पर बना कर खाएं।v

पेस्ट्री

पेस्ट्री में चीनी के साथ कैलोरी भी होती है, इसे खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। इसके अलावा कुछ नहीं मिलता है। वजन को घटाने के लिए इससे दूरी बनाए।

कॅाफी

अगर आप कॅाफी में क्रीम या चीनी मिलाते हैं तो कैलोरी बढ़ जाती है। वजन कम करने के लिए ब्लैक कॅाफी पीना चाहिए।

पढ़ते रहें

स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी को पढ़ने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ