कृष्ण जन्माष्टमी पर न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है कंगाली


By Ashish Mishra29, Aug 2023 07:00 AMjagran.com

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक का रहा है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन क्या नही करना चाहिए?

त्योहार

कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह 6 सितंबर 2023 मनाया जाएगा।

कार्य करना

शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं, जिसे करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कृष्ण जी रुष्ट होने लगते हैं।

चावल खाना

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चावल खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने अशुभ माना जाता है। इससे कृष्ण जी की कृपा हटने लगती है।

तुलसी

कृष्ण जी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन तुलसी की पत्ती नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि विष्णु जी को तुलसी बेहद प्रिय है।

गाय को परेशान करना

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गाय को परेशान नहीं करना चाहिए। गाय की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि यह कृष्ण जी को बेहद प्रिय है।

मांस का सेवन

जन्माष्टमी के दिन मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन केवल सात्विक भोजन करना चाहिए।

अपमान करना

जन्माष्टमी के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। जो भी द्वार पर आए, उसका सम्मान करना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ