अवनीत कौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर में अपने करियर की शुरुआत की थी। आज डीवा कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही हैं।
अभिनेत्री एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ फैशनिस्टा क्वीन भी हैं। डीवा के इंडियन और वेस्टर्न लुक्स का जलवा सोशल मीडिया पर छाया रहता है।
आइये आज एक्ट्रेस के वार्डरोब में उनके लेटेस्ट सलवार-सूट कलेक्शन पर नजर डालते हैं। जिन्हें आप अपनी सहेली की शादी में ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री व्हाइट कलर के चिकनकारी फ्रंट कट प्लाजो सूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। ये आपको काफी यूनिक लुक देगा।
वेडिंग में अवनीत के इस सिल्क अफगानी सूट को कैरी करके आप खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
आजकल आलिया कट सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का ये लुक वेडिंग में चार चांद लगा देगा।
अवनीत कौर ब्लू कलर के चुंदरी प्रिंट शरारा सूट में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। ये लुक वेडिंग के लिए बेस्ट है।
खुद को यदि आप सहेली की शादी में पंजाबी कुड़ी बनाने का सोच रही हैं। तो डीवा के ऑल ब्लैक पटियाला सूट को कॉपी कर सकती हैं।