चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर अपना करियर शुरू करने वाली अवनीत कौर आज इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं। आज डीवा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
महज 22 साल की उम्र में इतनी फेमस हो चुकी अवनीत का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस घायल हो जाते हैं। अपने लुक्स से वो अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस की बॉडीकॉन ड्रेसेज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनमें वो हॉटनेस का तड़का लगा रही हैं। आप भी उनकी ड्रेसेज से टिप्स ले सकती हैं।
अवनीत ब्लैक कलर की बॉडीकॉन मैट्रिक्स ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ रेड लिपस्टिक ग्लॉसी मेकअप काफी जंच रहा है।
कॉकटेल पार्टी में यंग गर्ल्स डीवा के जैसे बैकलेस बॉडीकॉन गाउन में जलवा बिखेर सकती हैं। इसके साथ बोल्ड मेकअप लुक सूट करेगा।
आप चाहे तो एक्ट्रेस के जैसी हाई नेक बॉडीकॉन ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप एकदम किलर नजर आएंगी।
अवनीत ब्लैक कलर के नूडल स्ट्रैप गाउन में काफी बोल्ड लग रही हैं। इसके साथ स्मोकी आई टच दिया जा सकता है।
अभिनेत्री का स्काई ब्लू डीप नेक गाउन लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। इसे आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।