सनातन धर्म में शकुन शास्त्र का अधिक महत्व है। शास्त्र में ऐसी कई बातों का उल्लेख किया गया है। जो इंसान के जीवन में घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं।
शकुन शास्त्र में बिल्ली के रोने के बारे में बताया गया है। कई बार बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, जो कुछ लोग अशुभ मानते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शकुन शास्त्र के अनुसार बिल्ली से जुड़े संकेत शुभ होते हैं या अशुभ होता हैं। आइए इसके बारे में जानें।
शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर बिल्ली का रोना अशुभ माना जाता है। बिल्ली के रोने से किसी अनहोनी का संकेत का मिलता है।
इससे परिवार के सदस्यों पर कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। इसके अलावा गृह क्लेश की स्थिति भी बन सकती है।
अगर आप किसी काम से कहीं जा रहे हैं, तो ऐसे में अचानक से बिल्ली रास्ता काट जाए, तो यह अशुभ माना जाता है।
माना जाता है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं। उसमें आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी।
अगर आपके घर में बिल्ली चुपके से आकर दूध पी जाए, तो इससे धन हानि के संकेत मिलते हैं।
अगर आपको भी बिल्ली से जुड़े ये संकेत नजर आए हैं तो ऐसे में बेहद जरूरी है कि सतर्क रहें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com