बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। अथिया हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन बॉलीवुड में अथिया का जादू नहीं चला।
फैशन सेंस के मामले में अथिया शेट्टी किसी से भी कम नहीं हैं। एक्ट्रेस का वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर लुक शानदार होता है।
अगर आपकी पर्सनालिटी भी स्लिम हैं और आप अपने लिए शानदार लुक्स सर्च कर रहीं हैं तो आप अथिया के इन लुक्स को कैरी करें।
स्लिम गर्ल पर अथिया शेट्टी का ये डेनिम लुक शानदार लगेगा। आप भी इस लुक को कॉपी कर सकती हैं और अपने लुक को हॉट बना सकती हैं।
स्लिम और हाइटेड गर्ल्स पर ओपन पल्ले वाली साड़ी ज्यादा जचती है। आप भी इस तरह से साड़ी कैरी करें।
आप अथिया शेट्टी के इन लुक्स को कैजुअली भी कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है।
अगर आफ अपने ऑफिस लुक से बोर हो गई हैं तो आप अथिया शेट्टी के इस लुक को ऑफिस में रिक्रिएट कर सकती हैं।