ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप सुबह में इन कार्यों को करते हैं तो आपके जीवन से सदैव कष्ट दूर रहेंगे।
सुबह उठकर भगवान का स्मरण करें और घर के मुख्य द्वार को पानी से साफ करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर को सुख-समृद्धि से भर देती हैं।
सुबह और शाम के समय घर के बाहर दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी भक्तों की झोली खुशियों से भर देती हैं।
सुबह के समय तुलसी की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए और साथ ही जल भी अर्पित करना चाहिए।
इस पवित्र पौधे के सामने रोजाना शाम को घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
रोजाना सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहों के राजा कुंडली में मजबूत होते हैं।
सुबह पूजा के बाद माथे पर चंदन अवश्य लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com