Asia Cup 2023: एशिया कप 2023, जल्द जारी होगा शेड्यूल


By Amrendra Kumar Yadav19, Jul 2023 01:50 PMjagran.com

एशिया कप

यह कप क्रिकेट का एक कप है। इसमें एशिया की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं। इसका उद्देश्य एशियाई टीमों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कब से कब तक

इस साल एशिया कप 31 अगस्त से शुरू हो रहा है और 17 सितंबर तक चलेगा। इसकी सूचना एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) ने पहले दी थी।

आयोजनकर्ता

इस साल इसका आयोजन पाकिस्तान करा रहा है, जिसके 4 मैच पाकिस्तान में और शेष 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

तारीख का ऐलान

पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आज शाम 7 बजे एशिया कप की ट्रॉफी का अनावरण और तारीखों का शेड्यूल जारी करेगी।

लाइव स्ट्रीमिंग

इस दौरान कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग पीसीबी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर की जाएगी।

कौन-कौन होगा हिस्सा

इस साल के एशिया कप के लिए 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में वहीं श्रीलंका, बाग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे समूह का हिस्सा होंगी।

गत वर्ष चैंपियन

साल 2022 में हुए टी-20 एशिया कप में श्रीलंका, पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी।

टी-20 और वनडे फॉर्मेट

आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन टी-20 और वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में किया जाता है।

जुड़े रहें

स्पोर्ट्स से जुड़ी ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ JAGRAN.COM पर