त्रिधा चौधरी एमएक्स प्लेयर की बोल्ड और शानदार सीरीज 'आश्रम' में बबिता के किरदार से फैंस का दिल जीत चुकी हैं।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपने हॉट लुक्स का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। डीवा के हर लुक पर फैंस अपना दिल हारते हैं।
तो आज हम आपको त्रिधा के स्टाइलिश एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनकी तारीफ करने से आप खुद को नहीं रोक पाएंगे।
इस रेड कलर की शिमरी साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज में डीवा बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। आप उनके इस लुक को इस वेडिंग सीजन में कॉपी कर सकती हैं।
इस ग्रीन कलर के शरारा सूट को आप मेहंदी फंक्शन में पहन कर खुद को संवार सकती हैं। यंग गर्ल्स के लिए ये लुक बेस्ट रहेगा।
इस लाइट कलर के प्लेन फ्लेयर लहंगे हेवी वर्क सेसी चोली में एक्ट्रेस एकदम वेडिंग गेस्ट लुक दे रही हैं।
त्रिधा इस ग्रीन और पीच कलर साड़ी विद डीपनैक ब्लाउज में बेहद हॉट लग रही हैं। आप भी इस लुक को कॉपी कर अपने लुक में जान डाल सकती हैं।
इस वेडिंग सीजन आप भी डीवा की तरह प्रिंटेड स्कर्ट-डीपनैक क्रॉप टॉप विद शार्ट जैकेट से खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।