अशोक के पत्ते से करें आसान उपाय, दूर होंगी घर की बाधाएं


By Ashish Mishra18, Aug 2023 03:14 PMjagran.com

पेड़-पौधे

लगाना घर के आसपास पेड़-पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसे में अशोक का पेड़ भी फायदेमंद माना जाता है।

अशोक का पेड़

शास्त्रों में अशोक के पेड़ को शुभ माना गया है। इसे घर के पास लगाने से खुशहाली बनी रहती है।

वास्तु दोष से छुटकारा

घर में वास्तु दोष के कारण कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। वहीं घर में आसपास अशोक का पेड़ लगाकर वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

प्रेम बढ़ना

ऐसा कहा जाता है कि भगवान की पूजा करते समय अशोक के सात पत्तों को रखने से वैवाहिक जीवन प्रेम बढ़ता है।

क्लेश से छुटकारा

रोजाना अशोक के पेड़ पर जल चढ़ने से कई फायदे होते हैं। इससे घर में क्लेश भी दूर होने लगता है।

मनोकामना की पूर्ति

पूजा-पाठ करते समय भगवान को अशोक का पत्ता चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा व्यक्ति की मनोकामना भी पूरी होती है।

विवाह में बाधा

ऐसा कहा जाता कि नहाते समय पानी में अशोक का पत्ता डालकर नहाएं। इसके बाद पत्ते को पीपल के पेड़ के नीचे रखने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

धन की प्राप्ति

घर के आसपास अशोक का पेड़ लगाने से हरियाली बनी रहती है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ