अशनूर कौर यंग टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टीवी शो पटियाला बेब्स से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके अलावा भी डीवा कई शोज में नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैंस को अपने फैशन सेंस से भी इंप्रेस करने का भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक स्टाइलिश होता है।
आज हम आपको अशनूर के सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिसको पहनकर आप एकदम पंजाबी कुड़ी नजर आएंगी।
अभिनेत्री का फ्रंट कट सूट शानदार लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स ऐसे सूट त्योहारों पर पहनकर जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप टच दिया जा सकता है।
अशनूर कौर जैसे चुंदरी प्रिंट अनारकली हैवी फ्लेयर सूट में आप एकदम पटाखा कुड़ी नजर आएंगी। इस प्रिंट पूजा में बेस्ट रहते हैं।
अभिनेत्री ग्रीन कलर के सिंपल सोबर व्हाइट लेस वाले पेंट सूट में गॉर्जियस लग रही हैं। यदि यंग गर्ल एलिगेंट लुक चाहती हैं तो ये परफेक्ट सूट है।
यंग गर्ल्स अशनूर के जैसे फुल लेंथ सूट में एकदम पटाखा कुड़ी नजर आएंगी। अपनी सहेली की शादी में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।
बहुत जल्द फेस्टिव सीजन आने वाला है। ऐसे में आप डीवा की तरह कॉटन शरारा सूट में खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।