आधी उम्र बीतने के बाद इन सेलेब्स की पूरी हुई जीवनसाथी की तलाश


By Akanksha Jain27, May 2023 04:07 PMjagran.com

शादी

कहा जाता है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है और बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ीयां हैं जिन्होंने ये साबित कर दिखाया है।

आशीष विद्यार्थी

बॉलीवुड के फेमस एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रुपाली बरुआ के साथ शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। 

दूसरी शादी

आपको बता दें कि ये एक्टर की दूसरी शादी हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था और अब उन्होंने दूसरी शादी कर ली है।

मिलिंद सोमन

इस लिस्ट में मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। एक्टर ने 50 साल की उम्र में अंकिता से दूसरी शादी की थी। 

कबीर बेदी

कबीर बेदी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती में से एक हैं। एक्टर ने 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से दूसरी शादी की।

सुहासिनी मुले

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने 61 साल की उम्र में अतुल गुर्तू के साथ सात फेरे लिए थे। 

हंसल मेहता

हंसल मेहता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हंसल मेहता ने 54 साल की उम्र में सैफिना से दूसरी शादी की थी।

नीना गुप्ता

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। एक्ट्रेस की एक बेटी भी है जो काफी बड़ी फैशन डिजाइनर है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

अनुष्का शर्मा ने किया कांस में डेब्यू, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा