दुल्हन पर खूब जचेंगे हसीनाओं के ये लाल जोड़े


By Akanksha Jain26, Apr 2024 04:30 PMjagran.com

नई दुल्हन आरती सिंह

बिग बॉस फेम और फेमस एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आरती सिंह का लाल जोड़ा

शादी के दिन आरती सिंह ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। आरती सिंह का ये लहंगा हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है।

हसीनाओं के लाल जोड़े

आज हम आपको बॉलीवुड हसीनाओं के लाल जोड़े दिखाएंगे। अगर आप भी जल्द शादी करने वाली हैं तो इस तरह के लहंगे कैरी कर सकती हैं।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने भी अपनी शादी के दिन लाल रंग का ही लहंगा पहना था। एक्ट्रेस इस दिन हुस्न की मल्लिका लग रही थी।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी का ये लाल रंग का लहंगा भी काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। कियारा ने ये लहंगा फिल्म जुग जुग जियो में कैरी किया था।

सारा अली खान

सारा अली खान का भी हर लुक काफी ज्यादा शानदार होता है। लाल कलर के लहंगे में भी एक्ट्रेस बहुत ज्यादा सुंदर लग रहीं हैं।

हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने भी शादी के खास दिन पर लाल रंग का लहंगा पहना था। हंसिका की शादी का लुक हर किसी को बहुत पसंद आया था।

मौनी रॉय का जोड़ा

टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय का भी ये लाल लहंगा काफी ज्यादा प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस का रेड लहंगा आप भी कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

यंग गर्ल्स पहनें Jannat Zubair जैसी साड़ियां