नई बहू की ससुराल में होगी तारीफ, पहनें Arti Singh जैसे सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay11, Oct 2024 01:43 PMjagran.com

टीवी अभिनेत्री आरती सिंह

गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई टीवी और रियलिटी शोज में काम किया है।

सोशल मीडिया पर जलवा

अभिनेत्री इन दिनों एक्टिंग के दुनिया से दूर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक अट्रैक्टिव होते हैं।

आरती सिंह सलवार-सूट

कुछ महीनों पहले शादी के बंधन में बंधी आरती सिंह के आज हम आपको ट्रेंडी सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिनको नई दुल्हन ससुराल में कैरी करके सबकी तारीफ पा सकती हैं।

बेज कलर चिकन वर्क सूट

हाल में डीवा ने बेज कलर के चिकन वर्क पेंट सूट में अपना ब्यूटीफुल लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने ऑक्सीडाइज हैवी नेकपीस पेयर किया है।

साटन अफगानी सूट

नई नवेली दुलषन आरती के जैसा साटन मिरर वर्क अफगानी सूट भी पहन सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा और हर कोई आपको एक टक निहारता रह जाएगा।

हैवी घेर शरारा

न्यूली मैरिड इस तरह के हैवी घेर शरारा सूट भी ससुराल में पहन सकती हैं। एक्टेस का येलो सितारों वर्क वाला कुर्ता शरारा विद कंट्रास्ट चुंदरी प्रिंट दुपट्टा शानदार लग रहा है।

प्लेन कॉटन अनारकली सूट

आजकल ऐसे प्लेन कॉटन अनारकली सूट विद हैवी सिल्क दुपट्टा सेट काफी फैशन में चल रहे हैं। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

टिशू सूट सेट

आरती सिंह का लेवेंडर कलर का सिंपल सोबर टिशू सूट भी गॉर्जियस लुक दे रहा है। नई बहू के लिए ये भी ऑप्शन अच्छा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ