गठिया के मरीज जरूर खाएं ये 3 चीजें, मिलेगा आराम


By Farhan Khan15, May 2025 12:45 PMjagran.com

गठिया बीमारी में क्या होता है?

गठिया एक गंभीर बामारी है, जो कि आज के समय में तेजी से युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। गठिया बीमारी में जोड़ों में तेज दर्द होता है, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है।

गठिया में रामबाण चीजें

अगर आप गठिया की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये चीजें आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सेब डाइट में शामिल करें

गठिया के मरीज अपनी डाइट में सेब जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर, विटामिन, पोटेशियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं।

सुबह खाली पेट खाएं सेब

हालांकि जब भी सेब खाएं, तो इसकी टाइमिंग का ध्यान रखें। आपको सुबह खाली पेट यह फल खाना चाहिए। वहीं, एक दिन में केवल 1 या 2 ही सेब खाएं।

अलसी के बीज होते हैं बेस्ट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गठिया बीमारी में अलसी के बीज लाभकारी साबित हो सकते हैं। इन बीजों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन होता है।

अलसी के बीज ऐसे खाएं

आप अलसी के बीजों को नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ये बीज खाते समय इसकी मात्रा का भी खास ख्याल रखें।

गठिया में ब्रोकली है जरूरी

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्रोकली खाना गठिया के मरीजों के लिए अमृत साबित हो सकता है। इसमें सल्फोराफेन नामक यौगिक होता है।

ब्रोकली किसी भी टाइम खाएं

ब्रोकली की सबसे खास बात यह है कि आप दिन में इसे किसी भी टाइम खा सकते हैं। आप इसे उबालकर खा सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

गठिया के मरीज ये 3 चीजें जरूर खाएं। आपको काफी आराम मिलेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com