खूबसूरत नाखून पाने के लिए लगाएं ये तेल


By Akshara Verma15, Sep 2025 10:00 AMjagran.com

नाखूनों पर लगाएं ये तेल

सभी लड़कियों को लंबे और खूबसूरत नाखून पाना बेहद पसंद होता है। लेकिन, इन्हें मजबूत बनाने के आप तेलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए स्टोरी से जानते हैं कि किन तेलों का उपयोग करना चाहिए।

नारियल का तेल

विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर यह तेल नाखूनों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले आप नारियल तेल से नाखूनों की मालिश करें।

जैतून का तेल

अगर आपके नाखून कमजोर और रूखे है, तो आप गुनगुना जैतून का तेल इस्तेमाल करें। यह नाखूनों की अंदरूनी परत को पोषण देता है।

बादाम का तेल

बादाम का तेल और विटामिन ई तेल को मिलाकर बराबर मात्रा में लगाने से नाखूनों की ग्रोथ और मजबूती बढ़ती है। आप इस तेल से रोज मालिश करें।

जोजोबा ऑयल

यह तेल नाखूनों को नमी प्रदान करता है। साथ ही, उन्हें मजबूती देता है। इसके एंटी-फंगल गुण नाखूनों को फंगल संक्रमण से भी बचाव करते हैं।

नीम का तेल

नीम का तेल नाखूनों को स्वस्थ बनाने और उन्हें फंगल संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

सरसों का तेल

क्या आप जानते हैं नाखूनों पर सरसों का तेल लगाने से यह मजबूत और खूबसूरत होने लगते हैं।

खूबसूरत नाखून पाने के लिए आप इन तेलों को लगाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva