हर कोई बनेगा आपका दीवाना, स्टाइल करें Aparna Dixit जैसी साड़ियां


By Priyam Kumari09, Dec 2024 08:00 AMjagran.com

अपर्णा दीक्षित की खूबसूरत साड़ियां

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित अपनी शानदार एक्टिंग और फैशन सेंस से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनके हर आउटफिट एकदम कमाल के होते है। अगर आप शादी या किसी फंक्शन के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इन लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं।

रेड साड़ी

अपर्णा दीक्षित रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है, जो लुक को हॉट बना रहा है। आप भी इस तरह की साड़ी को नाईट पार्टी या फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी

अगर आप भी ब्लैक लवर हैं और पार्टी में ब्लैक साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का ये साड़ी लुक एकदम बेस्ट है। उन्होंने ब्लैक कलर की प्लेन साड़ी कैरी की है, जो काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है।

येलो साड़ी

आप हल्दी के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने येलो कलर की साड़ी के साथ पर्पल कलर का ब्लाउज कैरी किया है, जो काफी क्लासी और डिसेंट लुक दे रहा है।

ब्राउन साड़ी

एक्ट्रेस ब्राउन कलर की शाइनी साड़ी में शानदार लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी हर फंक्शन में खूब जचती हैं।

व्हाइट साड़ी

व्हाइट साड़ियां क्लासी लुक देती हैं। बहुत-सी महिलाओं को व्हाइट कलर पहनना काफी पसंद होता है। अगर आप भी व्हाइट कलर की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इस साड़ी को ऑप्शन में रख सकती हैं।

मल्टीकलर साड़ी

मार्केट्स में मल्टीकलर साड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। अगर आप भी मल्टीकलर की साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की ये मल्टीकलर साड़ी को स्टाइल करना ना भूलें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@aparnadixit2061)