अनुष्का सेन इंडस्ट्री की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। जो कि बलवीर और झांसी की रानी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही डीवा कोरियन फिल्मों में भी एंट्री मार चुकी हैं।
वही अभिनेत्री का फैशन सेंस बेहद स्टाइलिश होता है। अनुष्का इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ऑउटफिट में तारीफ बटौर लेती हैं।
आज हम आपको डीवा के यूनिक सलवार-सूट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स ऑफिस या वेडिंग के फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
अनुष्का सेन डार्क ग्रीन कलर के हैवी जरी वर्क सिल्क सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मेहंदी में ये लुक आप कैरी कर सकती हैं।
गर्मियों में चिकनकारी सूट काफी ट्रेंड में रहते हैं। डीवा का सिंपल सोबर चिकन वर्क शरारा सूट काफी प्रिटी लग रहा है।
संगीत नाइट में आप अनुष्का के पर्पल चिकन वर्क सिल्क अनारकली सूट को पहनकर पार्टी में महफिल लूट सकती हैं।
गर्मियों में आप ऑफिस इस तरह के कॉटन पेप्लम स्टाइल सूट कैरी कर सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लगते हैं।
आजकल ऑर्गेंजा सूट भी काफी चलन में हैं। अनुष्का का येलो प्लेन मल्टीकलर दुपट्टा सूट हल्दी के लिए बेस्ट है।