ऑफिस गर्ल्स जींस संग पहनें ऐसी चिकनकारी कुर्तियां


By Shradha Upadhyay10, Oct 2024 08:07 PMjagran.com

चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन

अनुष्का सेन ने टीवी सीरियल्स में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। डीवा बलवीर, झांसी की रानी जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। आज डीवा वेब सीरीज और कोरियन फिल्मों का भी हिस्सा हैं।

फैशन सेंस का जलवा

महज 22 साल की अनुष्का ने आज इतनी कम उम्र में अच्छा नाम कमा लिया है। डीवा आज अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस से यंग गर्ल्स को खासकर दीवाना बनाए रहती हैं।

अनुष्का सेन चिकन वर्क कुर्तियां

आज हम आपको एक्ट्रेस की चिकन वर्क कुर्तियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको यंग गर्ल्स ऑफिस में जींस के संग कैरी कर सकती हैं।

व्हाइट चिकन कुर्ती

अभिनेत्री व्हाइट कलर की मैचिंग चिकन वर्क कुर्ती में काफी स्मार्ट लग रही हैं। ब्लू जींस के संग ये काफी खूबसूरत दिखेंगी।

पिंक चिकन कुर्ती

अनुष्का सेन ने जींस के संग पिंक कलर की व्हाइट चिकन वर्क कुर्ती स्टाइल की हुई है। जो उनके लुक को प्रिटी बना रही है।

कॉलर चिकन वर्क कुर्ती

इस तरह की कॉलर वर्क चिकन कुर्ती भी जींस के साथ काफी स्टाइलिश लगती हैं। आप अपने किसी को-ऑर्ड सेट की कुर्ती के संग भी इसे पहन सकती हैं।

फ्रॉक स्टाइल येलो कुर्ती

एक्ट्रेस की फ्रॉक स्टाइल येलो कुर्ती भी काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसे आप ब्लैक जींस के संग पेयर कर सकती हैं।

स्ट्रेट चिकन कुर्ती

आप जींस के साथ ऑफिस में ऐसी स्ट्रेट बैल स्लीव्स कुर्ती भी पहनकर जा सकती हैं। यंग गर्ल्स पर ये स्टाइल काफी सूट करता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ