अनुष्का सेन ने टीवी शोज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। आज डीवा सीरीज और सांग्स समेत कोरियन फिल्मों में भी एंट्री मार चुकी हैं।
इसके साथ ही अनुष्का सोशल मीडिया स्टार भी हैं। जो कि आए दिन इंटरनेट पर अपने रील्स वीडियोज और फोटोज से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।
आज हम आपको फैशन क्वीन अनुष्का सेन के स्मार्ट बॉसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें कैरी करके आप खुद को ऑफिस में जलवा बिखेर सकती हैं।
हाल में अभिनेत्री ने ऑल ब्लू बॉसी लुक में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें आप उनका बोल्ड अंदाज देख सकते हैं।
यदि आप ऑफिस में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की क्रैप स्कर्ट-प्लेन टॉप के साथ लांग ब्लेजर स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको मॉडर्न लुक देगा।
अनुष्का सेन का लूज पेंट के साथ कॉलर शर्ट मैचिंग ब्लेजर काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। डीवा के ब्लेजर की बाजू पर कट से स्टाइलिश लुक दिया हुआ है।
यंग गर्ल्स अभिनेत्री के जैसी फ्लेयर पेंट कॉलर क्रॉप टॉप से ऑफिस में सबका दीवाना बना सकती हैं। ये लुक काफी यूनिक दिखेगा।
अनुष्का ने ग्रे डेनिम के साथ व्हाइट शर्ट और क्रीम ब्लेजर स्टाइल किया है। जो काफी स्मार्ट लुक दे रहा है। ऑफिस के लिए ये बेस्ट रहेगा।