Anupamaa फेम रूपाली गांगुली एक एपिसोड से कमाती हैं इतने लाख रुपये


By Shradha upadhyay06, Sep 2022 03:21 PMjagran.com

रुपाली गांगुली

"अनुपमा" फेम रूपाली गांगुली बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलेब्स को कमाई में पीछे छोड़ रही हैं। रूपाली एक एपिसोड का करीब 3 लाख रूपये चार्ज करती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में बेहद नाम कमाया है। दिव्यांका एक एपिसोड का करीब 1.5 लाख रुपये लेती हैं।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा आज कमाई के मामले में बड़े बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ चुके हैं। कपिल की एक एपिसोड से कमाई तकरीबन 30 लाख रुपये है।

हिना खान

टीवी स्टार हिना खान आज इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा चुकी हैं। हिना एक एपिसोड के करीब 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विनर रही तेजस्वी प्रकाश कई सीरियल्स और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। तेजस्वी की एक दिन की कमाई करीब 2 लाख रुपये है।

राम कपूर

सीरियल 'बड़े अच्छे लगते है' फेम राम कपूर हर एपिसोड का करीब 1.25 लाख रुपये लेते है। टीवी शोज के अलावा राम कपूर ने कई फिल्मों में भी काम किया हैं।

रोनित रॉय

फेमस टीवी स्टार रोनित रॉय की एक दिन की कमाई लगभग 1.25 लाख रूपये है। रोनित कई बड़ी फ़िल्मो में अभिनय कर चुके हैं।

सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक दिन का करीब 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं। सुनील कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

ALL PHOTO CREDIT : INSTAGRAM