अंकिता लोखंडे टीवी की फेमस हसीना हैं, जिन्होंने ऑनस्क्रीन टीवी की अर्चना बनकर दर्शकों का दिल जीता। अभिनेत्री आज कई फिल्मों में भी एंट्री मार चुकी हैं।
एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ अंकिता फैशन क्वीन भी हैं। जिनके इंडियन वेस्टर्न लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। इंडियन में उनका अलग ही जलवा देखने को मिलता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस की नेटिड साड़ियों का शानदार कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन पहनकर हर किसी को दीवाना बना सकती हैं।
अंकिता लोखंडे ने ब्लू कलर की सिल्वर लेस प्लेन नेटिड साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें डीवा खूबसूरत लग रही हैं।
अभिनेत्री पीच कलर की सिल्वर वर्क नेटिड साड़ी में कहर ढहा रही हैं। इस साड़ी में उनका परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट होता नजर आ रहा है जो उनको और ज्यादा हॉट बना रहा है।
व्हाइट कलर की कट दाना साड़ी में अंकिता का रॉयल लुक देखा जा रहा है। फेस्टिव सीजन में आप भी इसे अपना लुक बनाकर जलवा बिखेर सकती हैं।
अभिनेत्री ग्रीन कलर की ब्लू ब्रॉड बॉर्डर ट्रांसपेरेंट साड़ी में ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
पिंक कलर की सेक्विन साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज में अंकिता एकदम कातिलाना लग रही हैं। यंग गर्ल्स इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।