ये जानवर अपने पार्टनर के साथ होते हैं लॉयल, कभी नहीं देते धोखा


By Farhan Khan23, May 2025 02:29 PMjagran.com

ईमानदारी है महंगी

आज के समय में ईमानदारी बेहद महंगी हो चुकी है, जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता। हालांकि, यह एकदम मुफ्त भी है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर लॉयल हो।

पार्टनर के प्रति वफादार जानवर

आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताएंगे, जो अपने पार्टनर के साथ लॉयल होते हैं। कभी अपने पार्टनर को धोखा नहीं देते। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

ऊदबिलाव जानवर

ऊदबिलाव दिखने में बेहद छोटे होते हैं और अपने पार्टनर के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए ये कुछ न कुछ करते रहते हैं।

हंस पक्षी

हंस भी लॉयल्टी के मामले में किसी से कम नहीं होते। इनके प्यार की मिसाल दी जाती है। हंसों को प्रेम का जोड़ा भी कहा जाता है। कठिन से कठिन परिस्थिति में ये पार्टनर के साथ डटकर खड़े होते हैं।

भेड़िए होते हैं वफादार

भेड़िए दिखने में चाहे कितने भी खूंखार क्यों न हो, लेकिन यह अपने पार्टनर के साथ बेहद लॉयल होते हैं। ये मरने के बाद ही अपने पार्टनर से अलग होते हैं और ये नया पार्टनर भी नहीं ढूंढते।

लंगूर जानवर  

लंगूर बंदरों की एक प्रजाति होती है। हम भले ही दूसरों को चिढ़ाने के लिए इनका नाम इस्तेमाल करते हो, लेकिन सच्चाई तो यही है कि लंगूर अपने पार्टनर से बेइंतहा प्यार करते हैं।

गिद्ध पक्षी

कहा जाता है कि गिद्ध की नजरें बेहद तेज होती है। ये बारीक से बारीक चीजें आसानी से देख लेते हैं। पार्टनर के साथ सारी जिंदगी गुजारने के मामले में भी इनका कोई जवाब नहीं होता।

ओक्टोपोड्स जीव

आठ पैरों वाला ओक्टोपोड्स जीव एक बार किसी के साथ रिलेशन बना लें, तो वह कभी उसका साथ नहीं छोड़ता। ये कपल सबसे ज्यादा खुश रहता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com