बीते 1 दिसंबर को दुनियाभर में रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' रिलीज हुई है। फिल्म हर दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
वही अब फिल्म रिलीज के सातवें दिन के बाद 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 563 करोड़ का बिजेनस कर लिया है।
वही संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' से पहले और भी कई फिल्में हैं जो कि दुनियाभर में 500 करोड़ के क्लब में तेजी से शामिल हो चुकी हैं।
शाह रुख की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही 'पठान' ने केवल 5 दिन में 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार दी थी।
सनी देओल अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' 11वें दिन ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार दी थी।
इस साल रिलीज हुई शाह रुख खान की दूसरी बड़ी हिट फिल्म 'जवान' ने महज 4 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म रही 'दंगल' 10 दिन के अंदर 500 करोड़ का बिजनेस कर चुकी थी।