Animal Box Office: रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, छठे दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन


By Ashish Mishra07, Dec 2023 11:46 AMjagran.com

रणबीर कपूर

एनिमल मूवी में रणबीर कपूर ने जबरदस्त किरदार निभाया है। इनकी इस एक्टिंग लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एनिमल मूवी कितने करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है?

एनिमल मूवी

यह मूवी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

ओपनिंग डे कलेक्शन

रणबीर कपूर की एनिमल मूवी रिलीज होने के पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी ओपनिंग डे पर 63.08 करोड़ का कलेक्शन की थी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एनिमल मूवी छठे दिन भी जबरदस्त कलेक्शन की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी बुधवार को 30 करोड़ की कमाई की है।

टोटल कलेक्शन

रणबीर की एनिमल मूवी 6 दिन में ताबड़तोड़ कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी अब तक 312.96 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

एनिमल मूवी दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है।

जवान का टूटा रिकॉर्ड

एनिमल मूवी छठे दिन 30 करोड़ की कमाई करके शाह रुख खान की जवान मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दी है। जवान ने छठे दिन 24 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी।

एनिमल मूवी स्टार कास्ट

इस मूवी में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला ने किरदार निभाया है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ