Animal का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी, छापे इतने नोट


By Amrendra Kumar Yadav09, Jan 2024 01:21 PMjagran.com

रणबीर की फिल्म एनिमल कर रही है बंपर कमाई

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

डंकी और सालार के आगे टिकी है फिल्म

वहीं यह फिल्म शाह रुख की डंकी और प्रभास की सालार के आगे मजबूती से टिकी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 39वें दिन 38 लाख का कलेक्शन करने में सफल रही है।

टोटल कलेक्शन

फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 550 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

विदेशी कमाई

फिल्म की कमाई की बात करें तो यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है। फिल्म का विदेशों में कुल कलेक्शन 244 करोड़ रूपये से अधिक है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसका कुल कलेक्शन 899 करोड़ से अधिक हो चुका है। जल्द ही फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

एक्टिंग की तारीफ

फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है, रणबीर के साथ ही बॉबी देओल भी बेहतरीन किरदार में नजर आए हैं। बॉबी का सायलेंट वायलेंट किरदार लोगों को बहुत रास आ रहा है।

स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर, बॉबी के अलावा इसमें रश्मिका मंधाना और तृप्ति डिमरी ने बेहतरीन किरदार निभाया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने किया है निर्देशन

वहीं निर्देशन की बात करें तो इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, वांगा ने इससे पहले कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com