Animal एक्ट्रेस Rashmika Mandanna की शानदार फिल्में


By Akanksha Jain26, Nov 2023 05:41 PMjagran.com

रश्मिका मंदाना

साउथ सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

रश्मिका की अपकमिंग फिल्म

रश्मिका मंदाना फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर काफी चर्चा में बनी है। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

किरिक पार्टी

रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अंजनी पुत्र

कन्नड़ फिल्म अंजनी पुत्र में रश्मिका के साथ दिवंगत सुपर स्टार पुनीत राजकुमार भी इस फिल्म में थे। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।

चमक

फिल्म चमक में भी रश्मिका मंदाना को बहुत पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

चलो

साल 2018 में आई फिल्म चलो में भी रश्मिका मंदाना ने शानदार काम किया था। ये फिल्म भी ब्लॉक बस्टर थी।

गीता गोविंदम

साउथ फिल्म गीता गोविंदम में रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।

अन्य फिल्में

इन फिल्मों के अलावा रश्मिका मंदाना पुष्पा, मिशन मजनू, वरीषू जैसी शानदार फिल्मों में भी नजर आई हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ