Ranbir Kapoor ने रिजेक्ट की ये 7 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट


By Akanksha Jain04, Dec 2023 11:36 AMjagran.com

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल फिलहाल शानदार कमाई कर रही है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो रणबीर ने रिजेक्ट की है। 

देली-बेली

आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म दैली-बैली को कई स्टार्स ने रिजेक्ट किया था और इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन के किरदार के लिए पहले रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था।

बैंड बाजा बारात

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की शानदार फिल्म बैंड बाजा बारात में लीड रोल निभाने के लिए पहले मेकर्स ने रणबीर कपूर को चुना था।

गली बॉय

गली बॉय में सिद्धांत चतुर्वेदी का किरदार पहले रणबीर कपूर को दिया गया था लेकिन एक्टर को रणवीर सिंह का रोल पसंद आया था।

बैंग बैंग

ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग के लिए पहले मेकर्स ने रणबीर कपूर को अप्रोच किया था लेकिन एक्टर ने फिल्म करने से मना कर दिया।

2 स्टेट्स

फिल्म 2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर का रोल पहले रणबीर कपूर को दिया गया था, लेकिन एक्टर ने इस फिल्म के लिए भी मना कर दिया था।

राम लीला

फिल्म राम लीला के लिए भी मेकर्स ने रणबीर कपूर को अप्रोच किया था लेकिन दूसरी फिल्म की वजह से एक्टर ने इस फिल्म को मना कर दिया।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ