रणबीर कपूर की इन 7 फिल्मों को नहीं मिली सफलता


By Shradha Upadhyay06, Dec 2023 05:09 PMjagran.com

हिट एक्टर

रणबीर कपूर बॉलीवुड के हॉट और टेलेंटिड एक्टर हैं। जिन्होंने फिल्मों में एक्टिंग और अपने अलग-अलग किरदारों से लाखों फैंस का दिल जीता है।

करियर

एक्टर ने अपने लगभग 16 साल के करियर में कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। साल 2007 में फिल्म 'सांवरियां' से रणबीर ने बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था।

2023 अपकमिंग फिल्म

साल 2023 में एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' रिलीज हुई है। जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद है।

फ्लॉप फिल्म्स

लेकिन आज हम आपको रणबीर कपूर के करियर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो कि बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा सकीं।

सांवरिया

रणबीर की डेब्यू फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करके गई थी। फिल्म में एक्टर संग सोनम कपूर दिखी थीं।

बेशरम

साल 2013 में आई एक्टर की फिल्म 'बेशरम' भी उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

जग्गा जासूस

कटरीना और रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

बॉम्बे वेलवेट

अनुष्का और रणबीर की इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू नहीं पाई थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ