टीवी सीरियल हो या फिर फिल्म कलाकार हमेशा ही अपने कैरेक्टर के जरिए एक अनोखी छाप छोड़ जाते हैं। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने भाभी के नाम से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तृप्ति डिमरी का है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन एनिमल से एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म में तृप्ति ने भाभी 2 का किरदार निभाया था।
भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शुभांगी अत्रे ने भी बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है।
भाभी जी घर पर हैं में पहले अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था और बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
सौम्या टंडन ने कई शानदार टीवी शोज में काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें भाभी जी घर पर है से पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। इस शो में एक्ट्रेस ने अनीता भाभी को किरदार निभाया था।
अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज मिर्जापुर में ईशा तलवार ने माधुरी भाभी का किरदार निभाया है और पॉपुलैरिटी पाई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने कई कलाकारों को पहचान दी है। इस लिस्ट में माधवी भाभी यानी सोनालिका जोशी का नाम भी शामिल है।
मिर्जापुर 3 में नेहा सरगम ने सलोनी भाभी का किरदार निभाया है। इस किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया और नेहा सरगम पॉपुलर हो गई।