मालदीव का नाम दुनियाभर में वेकेशन स्पॉट के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स हो या फिर कपल हर कोई वेकेशन पर मालदीव जाना पसंद करता है।
आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया है।
अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने 25वें जन्मदिन की फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे मालदीव में धूमधाम से मनाया।
आलिया भट्ट को भी मालदीव बहुत पसंद है। एक्ट्रेस भी मालदीव में अपना जन्मदिन मना चुकी हैं।
इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने भी अपना बर्थडे मालदीव में मनाया था।
तारा सुतारिया का नाम बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। तारा ने भी अपना जन्मदिन यहां मनाया था।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपना जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया था।