अनन्या पांडे बॉलीवुड की फेमस स्टार किड हैं। जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा लिया है। डीवा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
अपनी शानदार एक्टिंग के साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। हर ऑउटफिट में अनन्या एकदम बिंदास दिखती हैं। उनके लुक्स को यंग गर्ल्स काफी रीक्रिएट करती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के ऑल ब्लैक ऑउटफिट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिनसे आप आइडिया लेकर खुद को हॉट लुक दे सकती हैं।
डीवा ब्लैक कलर के प्लेन प्लाजो ब्लैक इन व्हाइट शेड ट्यूब टॉप में बेहद किलर अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक पार्टी के लिए बेस्ट है।
नाइट पार्टीज के लिए अनन्या की मिनी स्ट्रैपी फ्रंट कट ड्रेस बेस्ट रहेगी। ये आपके लुक में आग लगा देगी। इसके संग बोल्ड मेकअप परफेक्ट लुक देगा।
आप ऑफिशियल पार्टीज में एक्ट्रेस की हाई स्लिट स्कर्ट, क्रॉप टॉप विद ब्लेजर लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप एकदम बोल्ड दिखेंगी।
यदि आपको खुद की बर्थडे या दोस्त की बर्थडे पार्टी में यूनिक दिखना है तो आप इस तरह के बार्बी लुक गाउन से आइडिया ले सकती हैं।
पार्टी लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना है, तो अनन्या का स्लिट ऑफ शोल्डर गाउन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसके संग डीवा का सिल्वर नेकपीस जंच रहा है।