अनन्या पांडे बॉलीवुड की फेमस स्टार किड दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की लाड़ली हैं। जिन्होंने 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। आखिरी बार एक्ट्रेस 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं।
शानदार एक्टिंग के साथ एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक्स से भी फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। डीवा के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर अंदाज शानदार होता है।
आज हम आपको अनन्या पांडे के हॉट लहंगा-चोली दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप वेडिंग फंक्शन में कैरी करके खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
एक्ट्रेस इस तस्वीर में व्हाइट कलर के सेक्विन लहंगा कट स्लीव्स चोली में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ में मैचिंग पर्ल नेकपीस और स्ट्रेट हेयर लुक बेस्ट है।
अनन्या का गोल्डन हेवी वर्क लहंगा ब्रॉड नेक चोली लुक काफी हॉट लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने साथ में मैचिंग हेवी गोल्डन नेकपीस से अपना लुक कंप्लीट किया है।
आप मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस के इस लाइट ग्रीन लहंगे व्हाइट वर्क लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसके साथ उनकी डिजाइनर चोली काफी सेसी लुक दे रही है।
ब्राइडल अनन्या के इस फुल वर्क लहंगे को अपनी संगीत सेरेमनी में कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ बन विद फ्लावर हेयर स्टाइल पेयर की है।
तो आपको भी यदि अभिनेत्री के बेस्ट लहंगे डिजाइन पसंद आए हो तो आप इनसे आइडिया लेकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।