अमायरा दस्तूर हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
अभिनेत्री का हर ऑउटफिट बेहद शानदार होता है। लेकिन अमायरा के इंडियन लुक्स बेहद खूबसूरत होते हैं। उनके देसी लुक का अंदाज एकदम यूनिक होता है।
इन दिनों वेडिंग का सीजन चल रहा है। ऐसे में आप रोका सेरेमनी में एक्ट्रेस के इन गॉर्जियस लहंगों से आइडिया ले सकती हैं।
अमायरा इस पिंक और येलो कलर के हेवी कढ़ाईदार लहंगे स्वीट हार्ट नेक चोली में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप इस लुक को रोका में ट्राई कर सकती हैं।
इन दिनों शादी से लेकर रोका और सगाई सेरेमनी में पेस्टल कलर के लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी ट्रेंड फॉलो करते हुए अभिनेत्री के इस पेस्टल हैवी फ्लोरल वर्क लहंगे को कॉपी कर सकती हैं।
आप चाहे तो कुछ डिफरेंट दिखने के लिए इस तरह के प्रिंटेड लहंगे स्ट्रैपी डीपनैक चोली से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।
इस तरह के साटन फैब्रिक लाइट वर्क लहंगे स्टाइलिश चोली काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं। एक्ट्रेस का लाइट पिंक लहंगा बिकिनी कट चोली काफी प्रिटी लग रही है।
अमायरा का ग्रीन फ्लोरल लहंगा डीप वी नेक चोली लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा है। रोका के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।