शुक्रवार की शाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की शुरुआत की गई। जहां कई बड़े सितारों का जमावड़ा लगा।
अंबानी परिवार की पार्टी में हर स्टार्स का एक से बढ़कर एक जलवा देखने मिला।
पार्टी में बेबो रेड कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लगी। वही सैफ व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे और जैकिट में काफी हैंडसम नजर आए।
न्यूली वेद कपल सिद्धार्थ और कियारा पार्टी की जान बने रहे। मैचिंग कलर आउटफिट में ये कपल बेहद खूबसूरत दिखा। कियार इंडियन लुक में बवाल मचाती नजर आई।
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या सूट में काफी गॉर्जियस लुक दे रही थीं।
बेटी मालती संग भारत आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। डिज़ाइनर गाउन लुक में प्रियंका और ब्लैक लुक में निक बवाल मचाते दिखे।
बॉलीवुड के भाईजान ने भी अंबानी पार्टी में समा बांधा। ऑल ब्लैक आउटफिट में सलमान बेहद हैंडसम लग रहे थे।
वही इस पार्टी में खान परिवार ने भी शिरकत की। गौरी, सुहाना और आर्यन ने पार्टी में लाइमलाइट लूटी।
शाहिद और मीरा राजपूत ब्लैक इन व्हाइट अटायर जबकि मस्तानी गर्ल दीपिका और रणवीर सेम कलर अटायर में कहर ढहा रहे थे।
आलिया भट्ट शिमरी साड़ी जबकि विद्या बालन ब्लैक इंडो वेस्टर्न में बला की खूबूसरत लग रही थीं।